Karwa Chauth: करवा चौथ की तैयारी शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक

Karwa Chauth: उत्तर भारत में मनाया जाने वाला त्योहार करवा चौथ नजदीक आ रहा है, इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, त्योहार को देखते हुए शहरों और कस्बों के बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जम्मू में भी करवा चौथ को लेकर खास उत्साह है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश से मिठाई बनाने वाले कारीगर जम्मू पहुंचे हैं। वे त्योहार के लिए खास पकवान और खाने-पीने की चीजें तैयार करेंगे।

कारीगरों का कहना है कि  “करवा चौथ का जो त्योहार होता है उसके लिए एक महीना पहले 15 लोग यहां पर आते हैं और माल तैयार करते हैं फेनी और कतलाम्बे। ये जो त्योहार आता है उसके उपलक्ष्य में हम लोग फेनी और कतलाम्बे बनाते हैं। लोग यहां से लेकर जाते हैं। हमको भी बहुत अच्छा लगता है, हर साल ये हमको करवा चौथ के त्योहार पर फेनी और कतलाम्बे का काम कराने के लिए हर साल बुलाते हैं एक महीने के लिए। इसमें हम लोग माल तैयार करके जो टेस्टी माल तैयार करते हैं, तो सारे जम्मू-कश्मीर तक के लोग यहां से माल आराम से ले जाते हैं। अपने-अपने दुकानों पर ब्रिकी करके फिर से माल लेने आते हैं।”

करवा चौथ पर फेनी और कतलाम्बे मिठाइयों की खास मांग रहती है। जम्मू में इन पारंपरिक मिठाइयों को खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग बाजारों में पहुंचते हैं, इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *