Indian Army: लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे अगले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष

Indian Army: सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) नियुक्त किया है। सुब्रमणि, जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने एक जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक सेना के उप-प्रमुख के रूप में सेवा दी थी।

सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है, जबकि वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख बनाया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए सीडीएस का पद संभालेंगे। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। सीडीएस का पद भारत की तीनों सेनाओं; थल सेना, नौसेना और वायुसेना; के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए बनाया गया था। सीडीएस राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य रणनीति से जुड़े अहम फैसलों में सरकार को सलाह देता है।

लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि करीब चार दशक लंबे सैन्य अनुभव वाले बेहद सम्मानित अधिकारी रहे हैं। उन्हें पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम और वीएसएम जैसे कई सैन्य सम्मान मिल चुके हैं। वह सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *