Gold Rate: दिल्ली में सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी में 730 रुपये की बढ़ोतरी

Gold Rate:  राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। खुदरा व्यापारियों और स्टॉक रखने वालों की तरफ से खरीदारी बढ़ने के कारण लगातार दूसरे दिन सोने के दाम बढ़े।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो मंगलवार को 2,000 रुपये बढ़कर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई।

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 730 रुपये बढ़कर 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई, जबकि इससे पहले दो सत्र तक ये 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोने की कीमत 0.5 प्रतिशत गिरकर 4,394.57 डॉलर प्रति औंस हो गई और चांदी की कीमत एक प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा गिरकर 65.08 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *