Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार सुबह केआर सर्किल (KR Circle) के पास दो बीएमटीसी (BMTC) बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक बीएमटीसी बस ने पीछे से दूसरी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं।
घायलों को तुरंत सेंट मार्था अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में एक बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।