Jammu kashmir: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत

Jammu kashmir:  जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बस के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और और 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *