Amarnath Yatra: कंधे पर हथियार लटकाए और दूरबीन से दुश्मन पर आंखें गड़ाए बीएसएफ के यह जवान जम्मू में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार निगरानी रखते हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए महिला और पुरुष जवान हमेशा चौकन्ने रहते हैं।
अगले महीने से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की वजह से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बीएसएफ के जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। ड्यूटी पर तैनात जवान लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि जब तक वे ड्यूटी पर हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है।
इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक चलेगी। भारतीय जवानों का कहना है कि “गर्मी हो या सर्दी हम बीएसएफ के लिए कोई मायने नही रखती हम हमेशा अपने सरहदों को सुरक्षित करने के लिए हमेशा अलर्ट रहते है सबके लिए यही संदेश है कि हम हमेशा अपने सरहदों को सुरक्षित करने के लिए अलर्ट रहते है तो आप लोगो को डरने का कोई बात नही है।”
उन्होंने कहा कि “बीएसएफ के लिए घर में सर्दी में कोई फर्क नही पड़ता बीएसएफ को और हम ऐसे ही अलर्ट ड्यूटी करेंगे सीमा सुरक्षा। जी सर ऐसे अभी हुआ फायरिंग हुई है इधर दुश्मन हमपे फायर किया हमने उनका पूरे बीएसएफ की महिलाओ ने मुंह तोड़ जवाब दिया, आगे से वो ऐसा हरकत करते है तो आगे से भी उसको करारा दवाब देंगे जी यही संदेश देना चाहती हैं कि जनता अपना निश्चिंत रहे और अपने यहां खुशियां और त्यौहार मनाए जब तक सीमा सुरक्षा इधर अलर्ट बीएसएफ इधर अलर्ट ड्यूटी कर रही है. उनको कोई डरने की जरूरत नही है।”
“सर में यही बोलना चाहती हूं बीएसएफ हमेशा बाॅर्डर में तैनात रहता है सर्दी गर्मी कोई फर्क नही पड़ता है पैंतालीस डिग्री सैल्सियस पर हम लोग इधर ड्यूटी करते हैं और हर टाईम चौबीस घंटा हम लोग ऐसे ही अलर्ट होकर ड्यूटी करेंगे।”
इसके साथ ही सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी ने कहा कि “यहां का क्लाइमेट देखे तो यहां हीट है और अगर आप बीएसएफ की डिपलाइमेंट देखे तो हम राजस्थान, गुजरात, जम्मू कश्मीर नॉर्थ ईस्ट और इवन बंगाल में भी हैं।”