Colombia: कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, कई लोग घायल, इमारतों को नुकसान

Colombia:  पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे लोग घायल हुए और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। चोको की गवर्नर नूबिया कॉर्डोबा ने ये जानकारी दी।

इस भूकंप ने दक्षिण अमेरिकी देश और पड़ोसी इक्वाडोर को हिलाकर रख दिया, जिससे लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन होजे डेल पाल्मार में था, जो कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में चोको क्षेत्र की एक नगरपालिका है।

यूएसजीएस ने बताया कि ये भूकंप जमीन से 107 किलोमीटर की गहराई पर आया था। चोको की गवर्नर नूबिया कॉर्डोबा ने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। ये भूकंप के झटके वेनेजुएला में जून के अंत में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के लगातार दो भूकंपों के ठीक एक महीने बाद आए हैं, जिनमें सैकड़ों इमारतें तबाह हो गई थीं और 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप में कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की, जिससे भूकंप के बाद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए फंड मिलने में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि वे चोको के ग्रामीण इलाके में स्थित आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में चोको क्षेत्र के सैन होस डेल पाल्मार में था। वहा लगभग 4,800 लोग रहते हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप जमीन से 107 किलोमीटर की गहराई पर आया था। भूकंप के झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।

इस भूकंप ने देश के पश्चिमी हिस्से के शहरों को बुरी तरह तबाह कर दिया। अधिकारी अब भी ‘आफ्टरशॉक’ (भूकंप के बाद आने वाले झटकों) की आशंका जता रहे हैं, जबकि लोग मलबे के बीच अपना सामान ढूंढ रहे हैं। कोलंबिया का प्रशांत महासागर वाला इलाका, जो भूकंप का केंद्र था, “रिंग ऑफ फायर” के पास मौजूद है। ये प्रशांत महासागर के चारों ओर फैली भूकंपीय फॉल्ट (दरारों) की एक रेखा है, जहां दुनिया के ज्यादातर भूकंप आते हैं।

कोलंबिया के गृह मंत्री ने बताया कि देश भर की 20 से ज्यादा नगरपालिकाओं पर इसका असर पड़ा है। मध्य और पश्चिमी कोलंबिया में छोटे भूकंप आम हैं, लेकिन 6.0 तीव्रता से ज्यादा के भूकंप कम ही आते हैं। 1999 में, आर्मेनिया शहर के पास 6.2 तीव्रता के भूकंप में 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। ये भूकंप जून के आखिर में वेनेज़ुएला में लगातार आए 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले दो भूकंपों के बाद आया है। उन भूकंपों ने सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया था और 5,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *