America: अमेरिका ने माल ढुलाई कंपनियों को चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को भुगतान करने पर उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मौजूदा गतिरोध में दबाव और बढ़ गया है।
अमेरिकी विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने कहा कि ईरान को सुरक्षित रास्ते के लिए किसी तरह का नकद, डिजिटल संपत्ति या वस्तु का भुगतान दंड का कारण बन सकते हैं। ये कदम ईरान द्वारा रणनीतिक जलमार्ग में यातायात बाधित करने के बाद उठाया गया है, जिससे होकर वैश्विक तेल और गैस व्यापार का लगभग 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है।
वाशिंगटन ने 13 अप्रैल से नौसैनिक नाकाबंदी लागू कर जवाबी कार्रवाई की है, जिसके तहत ईरान से तेल निर्यात रोक दिया गया है और दर्जनों वाणिज्यिक जहाजों को वापस भेज दिया गया है। ये चेतावनी ऐसे समय आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष खत्म करने के ईरान के नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और ईरान के नेतृत्व को “असंबद्ध” बताया है, जबकि एक नाजुक युद्धविराम अभी भी कायम है।
इस बीच चीन ने दोनों पक्षों से युद्धविराम बनाए रखने और बातचीत फिर से शुरू करने की अपील की है, साथ ही बढ़ते वैश्विक आर्थिक दुष्परिणामों की चेतावनी भी दी है।