Shimla: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान काफी है, लेकिन आने वाले दिनों में वहां राहत के आसार हैं। मौसम विभाग ने मध्य पहाड़ी इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश, बिजली गिरने और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि “अगर हम मौसम की बात करें, तो आज 25 अप्रैल को संभावना है कि प्रदेश के जो हिल्स हैं और हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र हैं, वहां पर लाइटनिंग के साथ, जो ऊंचाई वाले डिस्ट्रिक्ट हैं, जैसे चम्बा हो, यहां पे हल्की स्नो फॉल हो सकती है। डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा, मंडी कुल्लू, शिमला और इसके आसपास लाइटनिंग के साथ आज 25 अप्रैल को कुछेक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिर 26 और 27, कल को वेदर में कमी रहेगी काफी और इवनिंग के समय में क्लाउडिंग के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम में बदलाव से तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। इससे कुछ जगहों पर भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अभी जो 24 घंटों में जो हाईयेस्ट तापमान था वो रिकॉर्ड किया गया था, 41.4 – इसी के साथ जो हमारी कुछ जगह, जैसे ऊना है, वहां पे हीट वेव कंडीशन भी विटनेस की गई थी। हम आज की बात करें तो आज जो एक्टिविटी एक्सपेक्टेड है आपकी, बाई लेट इवनिंग, तो इसके चलते हमारे प्रदेश में, जैसे चंबा है, कांगड़ा, कुल्लू है, यहां पे तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट देखने को मिलेगी।”
शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 और 28 अप्रैल को राज्य में अलग-अलग जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने का येलो एलर्ट जारी किया है, केंद्र ने 30 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने का अनुमान जताया है।