Haryana: हिसार जिला अदालत के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या

Haryana: हिसार जिला अदालत कॉम्प्लेक्स के मुख्य गेट पर गुरुवार दोपहर गैंगस्टर विनोद पन्नू, उर्फ ​​काना, की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, अदालत में सुनवाई के बाद पन्नू अपने साथियों के साथ कॉम्प्लेक्स से बाहर निकल रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने कोर्ट गेट पर पन्नू पर हमला किया और एक के बाद एक लगभग 10 राउंड गोलियां चलाईं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हत्या गैंगवार का नतीजा थी।

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि पन्नू हांसी जिले के थुराना गांव का रहने वाला था और उसके खिलाफ हत्या समेत 31 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी गतिविधियां दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में फैली हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *