Yeh Awarapan: ‘अवारापन 2’ का टाइटल सॉन्ग हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह ने गाया गाना

Yeh Awarapan:  फिल्म ‘आवारापन 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इस फिल्म का दूसरा गाना ‘ये आवारापन’ रिलीज हो गया है। यह फिल्म का टाटइल सॉन्ग भी है। यह एक दर्दभरा गाना है। अरिजीत सिंह ने इसे गाया है। वहीं, इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है।

सोनी म्यूजिक इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को एक पोस्ट में यह गाना साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘वही दर्द, वही खालीपन। साथ दे रहा है बस मेरा, ये आवारापन!’
बता दें कि ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। मूल फिल्म के 19 साल के लंबे समय बाद आखिरकार इसका सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *