Yami Gautam: अभिनेत्री यामी गौतम ने लव कुश रामलीला में किया रावण दहन

Yami Gautam: अभिनेत्री यामी गौतम ने 20 अक्टूबर को नई दिल्ली की विश्व प्रसिद्ध ‘लव कुश रामलीला’ में रावण दहन। उनके साथ फिल्मकार आनंद एल. राय भी मौजूद थे, जो उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नई नवेली’ के निर्माता हैं।

लव कुश रामलीला दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होती है। हाल ही में, यामी गौतम ने अपनी नई फिल्म ‘नई नवेली’ के एक दृश्य में रावण वध किया था, इस रामलीला की थीम ‘महिलाओं का सम्मान’ (रिस्पेक्ट फॉर विमेन) है।

लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि अभिनेत्री “दिल्ली और पूरे देश की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह एक सशक्त संदेश देंगी कि बुराई पर अच्छाई की जीत में महिलाओं की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।”

उन्होंने कहा, “इस साल हमारी रामलीला की थीम ‘महिलाओं का सम्मान’ है। हमारा मानना ​​है कि महिला न केवल प्रेम, करुणा और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि उसमें अन्याय और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़े होने का साहस भी है। इसी सोच के साथ, हमने इस दशहरे पर रावण वध करने के लिए यामी गौतम को आमंत्रित किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *