The Vvaan: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है, आज फिल्म का मोशन पोस्टर साझा किया गया है। इसी के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। पहले यह फिल्म अगस्त में रिलीज होनी थी, मगर अब दर्शक इसे सितंबर में देख पाएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म-
फिल्म का नया मोशन पोस्टर सामने आया है। इसमें सस्पेंस और थ्रिल दोनों हैं। मोशन पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक ताकतवर योद्धा बाघ और नंदी के बीच खड़ा है। वह निडर होकर सामना कर रहा है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘बाघ उसकी दहाड़ है…नंदी उसकी शक्ति। और वन…उसकी कहानी’। यह फिल्म अब 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बता दें कि फिल्म ‘द वन’ पहले 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मगर, इसके साथ दो चर्चित फिल्में दस्तक देने वाली थीं। एक तरफ श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘ईठा’ 28 अगस्त को रिलीज हो रही है। वहीं, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। इनसे ‘द वन’ का क्लैश होना तय था। फिलहाल, ऐसा नहीं होगा।
Baagh uski dahaad hai… Nandi uski shakti. Aur Vvaan… uski kahaani.#THEVVAAN in cinemas on 25th September, 2026.
Starring: #SidharthMalhotra @tamannaahspeaks @WhoSunilGrover @ManishPaul03 #ShwetaTiwari @soniiannup
Producers: #ShobhaKapoor @EktaaRKapoor @ArunabhKumar &… pic.twitter.com/6xlm3jy2Fe
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) July 9, 2026