Taapsee Pannu: गुमशुदा बच्ची की तलाश में ‘गांधारी’ बनी तापसी पन्नू

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू अपनी फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो अगले महीने रिलीज को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है, जो काफी इमोशनल कर देने वाला है। तापसी पन्नू एक मां की भूमिका में हैं, जो अपनी गुमशुदा बच्ची को खोजने निकली हैं। मगर, यह काम वे आंखों पर पट्टी बांधकर करती हैं।

ट्रेलर की शुरुआत तापसी और एक बच्ची के साथ होती है। तापसी आंखों पर पट्टी बांधे छुपन-छिपाई खेल रही हैं। बैकग्राउंड में एक बेहद प्यारी इमोशनल कविता सुनाई देती है। अगले दृश्य में बिटिया मिष्टी के साथ तापसी ट्रेन से यात्रा करती हैं और इसी दौरान उनकी बच्ची का अपहरण हो जाता है।
काफी तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलता। मगर, मां का दिल हार नहीं मानता। इस बार तापसी आंखों पर पट्टी बांध बच्ची को ढूंढने के मिशन पर निकलती हैं।

पता चलता है कि आसपास के इलाके में भी बच्चियां गुमशुदा हुई हैं। आगे छाया कदम की झलक है, जो तापसी को बाकायदा ट्रेनिंग देती हैं।  बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘महाभारत में गांधारी ने अपने पति के लिए आंखों पर पट्टी बांधी थी। तू अपनी बच्ची के लिए बांधेगी’। प्रशिक्षण के बाद तापसी जॉयपुरा के इलाके में बच्ची को तलाशने निकलती हैं। वहां बहरुपियों के एक इलाके का पता चलता है और जो हकीकत मालूम होती है, उसे देख किसी का भी कलेजा कांप जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *