System: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक कोर्टरूम ड्रामा के साथ वापसी कर रही हैं, उनकी आगामी फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सत्ता, महत्वाकांक्षा और न्याय के टकराव की एक रोमांचक कानूनी लड़ाई की झलक दिखाता है।
2 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत सोनाक्षी सिन्हा के किरदार नेहा से होती है। नेहा एक दृढ़ निश्चयी युवा वकील है और अपने पिता की लॉ फर्म में पार्टनर बनने के लिए खुद को योग्य साबित करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पिता (आशुतोष गोवारिकर) उसे एक कठिन केस लेने की चुनौती देते हैं।
अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए, नेहा सारिका (ज्योतिका) को अपने साथ लाती है। सारिका एक तेजतर्रार और चालाक कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है, जिसके अपने कुछ छिपे हुए इरादे मालूम पड़ते हैं। नेहा सारिका से गलत तरीके से उसकी मदद करने के लिए कहती है।
लेकिन इसके बाद कहानी में कुछ नए राज खुलते जाते हैं, जो इसे रोचक बनाते हैं। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि कहानी की कई परते हैं। जो जैसा दिख रहा है, वैसा है नहीं। ट्रेलर में एक डायलॉग भी है कि ‘दुनिया में हम सब अपना असली चेहरा छिपाते हैं।’ ट्रेलर में सोनाक्षी का सिस्टम से संघर्ष दिखाया गया है, जो ट्रेलर के इस डायलॉग से साबित होता है, जिसमें कहता है, ‘अमीर के शोर में गरीब की आवाज खो जाती है।’
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा आशुतोष गोवारिकर, ज्योतिका, प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सायंदीप सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘सिस्टम’ 22 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी।
SONAKSHI SINHA – JYOTIKA: 'SYSTEM' TRAILER OUT NOW – PREMIERES 22 MAY 2026 ON PRIME VIDEO… Amazon Prime Video [@PrimeVideoIN] unveils the trailer of the courtroom thriller, #System, a suspense-driven legal-social drama.
Stars #SonakshiSinha and #Jyotika, with #AshutoshGowariker… pic.twitter.com/8qlz516IYR
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 12, 2026