RB Choudhary: दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी के पार्थिव शरीर को बुधवार को जयपुर से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया, राजस्थान के ब्यावर जिले के पास एक शादी समारोह से लौटते समय आरबी चौधरी का कार दुर्घटना में निधन हो गया।
राजस्थान कांग्रेस के नेता भूराराम सिरवी ने बताया, “लगभग दोपहर 3 बजे, अपने रिश्तेदार के साथ शादी समारोह से लौटते समय, सड़क पर एक गाय से बचने के लिए गाड़ी चला रहे रिश्तेदार ने अचानक मोड़ लिया, जिसके चलते उनका एक्सीडेंट हो गया।”
सुपर गुड फिल्म्स बैनर के संस्थापक आरबी चौधरी ने 1988 से अलग-अलग भाषाओं में लगभग 99 फिल्मों का निर्माण किया है।
भूराराम सिरवी ने कहा, “आरबी चौधरी न केवल फिल्मों में प्रसिद्ध थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान था। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने सभी विधाओं में कुल 99 फिल्में बनाई हैं। टीवीके नेता विजय ने भी उनकी निर्मित कुछ फिल्मों में काम किया है।”
रजनीकांत और कमल हासन समेत कई अभिनेताओं ने दिग्गज फिल्म निर्माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।