Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का नया पोस्टर जारी

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे क्रमश: राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पोस्टर फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया और फिल्मकार ने इसे दोबारा साझा किया।

पोस्टर में राम भगवान के रूप में रणबीर कपूर शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं जबकि सीता मां के रूप में साई पल्लवी में सौम्यता, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता की झलक दिखाई दी। वहीं लक्ष्मण भगवान के रूप में रवि दुबे निष्ठा, प्रेम से परिपूर्ण नजर आए।

नमित मल्होत्रा की डीएनईजी और प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘रामायण’ में ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंस जिमर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार जेम्स न्यूटन हॉवर्ड, संगीत से जुड़े हैं।

फिल्म में यश रावण, सनी देओल हनुमान और विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा की भूमिका में हैं। ‘रामायण’ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *