Raakh Trailer: वेबसीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की यह वेबसीरीज एक क्राइम पर आधारित है। ट्रेलर में अपराधिक मानसिकता, जुर्म और इसे खत्म करने के लिए एक परिवार और पुलिस का संघर्ष दिखाया है।
वेबसीरीज में 1970 की शुरूआत दिखाई गई है। जहां दो बच्चे घर से कहीं जाने निकलते हैं। मगर पहुंचते नहीं हैं। उनकी मां मोना अरोड़ा का किरदार अभिनेत्री ,सोनाली बेंद्रे ने निभाया है। जो अपने बच्चों को ढूंढने के लिए परेशान हो रही है। वहीं दूसरी तरफ एक पुलिस ऑफिसर जय प्रकाश हैं जिनका किरदार अली फजल ने निभाया है। ट्रेलर के अनुसार शहर में एक के बाद एक केस हो रहे हैं। जिन्हें सुलझाने के लिए पुलिस दिन रात काम कर रही है।
वेबसीरीज ‘राख’ के ट्रेलर में दिखाए अनुसार शुरुआत में अपनी टाइमलाइन और कहानी से सत्तर के दशक की लगती है। उस दौरान दिल्ली में हुए एक अपराध से मेल खाती है। सीरीज के किरदारों में सोनाली बेंद्रे, अली फजल, आमिर बशीर मुख्य किरदार में हैं। इस साथ ही आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी, और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में हैं।
all truths will be revealed in due time 🕰️#RaakhOnPrime, New Series, June 12@deepak30000 @NegiR @sunandagj @prosit_roy @anusha_nkumar @sandeepsaket83 #AliFazal @iamsonalibendre @EndemolShineIND @BhaDiPa #AamirBashir @therakeshbedi @anshul14chauhan @akashmakhija94… pic.twitter.com/pmhSMEr2NP
— prime video IN (@PrimeVideoIN) June 1, 2026