Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के जन्मदिन पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Katrina Kaif:  कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं, पिछले साल नवंबर में दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने विहान कौशल रखा है। बेटे के जन्म के बाद से ही कटरीना अपना पूरा समय उसके साथ बिता रही हैं। विक्की कौशल के जन्मदिन की कुछ अनदेखी तस्वीरें कटरीना ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

कटरीना ने विक्की कौशल के जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उनमें उनके बेटे विहान का एक छोटा सा हाथ दिखाई दे रहा है। फैंस अपने पसंदीदा कपल के बच्चे की इस छोटी सी झलक को देखकर बेहद खुश हैं। कटरीना के बाल तस्वीरों में बेहद लंबे बाल नजर आ रहे हैं, जिसकी तुलना लोग डिज्नी की राजकुमारी ‘रैपन्जेल’ से कर रहे हैं। फैंस उनके हेयरस्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कटरीना ने तस्वीरों के साथ एक लंबा और मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि वह हर शहर में सबसे अच्छी हॉट चॉकलेट और कॉफी की तलाश करती हैं और इस बार उन्हें अब तक की सबसे बेस्ट हॉट चॉकलेट मिली। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि परिवार तो बहुत खुश है, लेकिन मम्मी (कटरीना) के बाल थोड़े अजीब लग रहे हैं।

कटरीना की इस पोस्ट पर विक्की ने जमकर उनकी तारीफ की। विक्की ने लिखा, ‘इस समय मां ही असली सुपरहीरो है। प्रेग्नेंसी के दौरान और एक मां के रूप में भी कटरीना एक वारियर की तरह रही हैं। मुझे उन पर बेहद गर्व है।’

Katrina Kaif

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *