Kiara Advani: बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने बुधवार को इसकी घोषणा की। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए खुशखबरी दी। तस्वीर में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बेटी सराया सफेद रंग के बेबी बूट्स पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
कियारा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “एक बार फिर सबसे बड़े उपहार से धन्य हो गए हैं। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।” कियारा और 41 साल के सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में बेटी सराया को स्वागत किया था।
कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात साल 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी। फरवरी 2023 में जैसलमेर में दोनों ने शादी की। उन्होंने जुलाई 2026 में अपनी बेटी का स्वागत किया।
35 साल की कियारा को आखिरी बार फिल्म “टॉक्सिक” में देखा गया था, जबकि सिद्धार्थ की फिल्म “व्वान” फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है।