Kareena Kapoor: सबा अली खान पटौदी ने करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की अटकलों पर दिया रिएक्शन

 Kareena Kapoor:  सबा अली खान पटौदी ने अपनी भाभी और अभिनेत्री करीना कपूर खान के तीसरी बार मां बनने की ऑनलाइन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने लोगों और पैपराजी से अभिनेत्री की निजता का सम्मान करने की अपील की. दरअसल, एक पैपराजी वीडियो सामने आया था, जिसमें करीना कपूर खान जिम से बाहर निकलती नजर आईं। इस दौरान उनकी टीम का एक सदस्य छाता लेकर फोटोग्राफर्स से उन्हें बचाता दिखा। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि करीना का बेबी बंप नजर आ रहा है और वह प्रेग्नेंट हैं।

इन अटकलों पर सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी। करीना की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “गलत एंगल… या बालों का दिन खराब था! हर कोई इतनी बड़ी अटकल कैसे लगा सकता है? सबा ने कुछ दिन पहले एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय करीना की तस्वीरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय करीना “स्लीक, क्लासी और स्लिम” नजर आ रही थीं और जिम के वीडियो को गलत तरीके से समझा गया।

सबा ने अपनी पोस्ट के अंत में लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए लिखा, “जियो और जीने दो दोस्तों। कुछ चीजें निजी रहने दें। किसी अटकल की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ, सबा ने इस दौरान मजाकिया अंदाज में अपनी बहन सोहा अली खान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए मनाने की कोशिश कर रही हैं। सबा ने लिखा, “काश यह सच होता! ऐसा कहने के लिए वह मुझे मार डालेगी!”

यह पहली बार नहीं है जब करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई गई हों। जुलाई 2022 में भी पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ यूरोप में छुट्टियों के दौरान सामने आई एक तस्वीर के बाद ऐसी ही अफवाहें उड़ी थीं, तब करीना ने इंस्टाग्राम पर मजाकिया अंदाज में इन खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि यह “पास्ता और वाइन” का असर है और वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने मजाक में सैफ अली खान के हवाले से यह भी कहा था कि वह देश की आबादी में पहले ही काफी योगदान दे चुके हैं।

वर्कफ्रंट पर करीना कपूर-

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में करीना के साथ मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने मिलकर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *