Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से गोवा में की सादगी भरी रजिस्टर्ड शादी

Arjun Rampal: करीब 8 साल तक डेटिंग के बाद बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ गोवा में सादगी भरे रजिस्टर्ड समारोह में शादी कर ली। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने फोन पर एएनआई को जानकारी दी कि यह शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर्ड हुई है।

सब-रजिस्ट्रार की ओर से साझा की गई तस्वीरों में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों ने शादी से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और इस खास पल को मुस्कुराते हुए सेलिब्रेट किया। कपल ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात 2018 में कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। कुछ महीनों बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 2019 में कपल ने अपने पहले बेटे एरिक रामपाल का स्वागत किया। इसके चार साल बाद उनके दूसरे बेटे अरिव का जन्म हुआ।

अर्जुन रामपाल की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां भी हैं, जिनके नाम माहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं। अर्जुन और मेहर आधिकारिक रूप से 2019 में अलग हो गए थे।

‘धुरंधर’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं अर्जुन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल इन दिनों ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म की कामयाबी ने उनके सिनेमाई सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *