Huma Qureshi: अभिनेत्री हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बयान’ की IFFM में होगी स्क्रीनिंग

Huma Qureshi: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में अपनी फिल्म ‘बयान’ की स्क्रीनिंग से पहले अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार “चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक” रहा है।

एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इस फिल्म के डायरेक्टर विकास रंजन हैं। फिल्म में हुमा रूही का किरदार निभा रहीं हैं। हुमा कुरैशी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि फिल्म आईएफएफएम में दिखाई जाएगी।

उन्होंने एक बयान में कहा, “रूही एक ऐसी महिला है जो भारी दबाव के बावजूद अपनी बात पर अडिग रहती है और एक अभिनेत्री के तौर पर उसके सफर को निभाने ने मुझे कई तरह से आगे बढ़ने में मदद की। इस फिल्म ने मुझे न सिर्फ अपनी दिलचस्प जांच की वजह से आकर्षित किया, बल्कि इसलिए भी क्योंकि ये ताकत, सच्चाई और न्याय के बारे में सवाल उठाती है।”

हुमा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म से जुड़ पाएंगे। उन्होंने आगे कहा,” ‘बयान’ को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में दिखाया जाएगा, एक ऐसा फेस्टिवल जिसने हमेशा बोल्ड और सार्थक सिनेमा को सराहा है। मैं चाहूंगी कि दर्शक फिल्म से जुड़ें।”

ये फेस्टिवल ऑस्ट्रेलिया में 13 अगस्त को शुरू होगा और 23 अगस्त को खत्म होगा, हुमा के अलावा ‘बयान’ में चंद्रचूड़ सिंह और सचिन खेडेकर ने भी अहम रोल निभाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *