‘Haiwaan’: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह थ्रिलर फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा KVN प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नए पोस्टर के साथ की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में। 60 ब्लॉकबस्टर फिल्में, एक मास्टर स्टोरीटेलर। प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’।”

फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। पिछले साल दिसंबर में प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर रैप-अप सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें सैफ अली खान पूरी टीम के साथ केक काटते नजर आए थे।
18 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय और सैफ
‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान 17 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों कलाकार ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’ और ‘आरजू’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आखिरी बार यह जोड़ी वर्ष 2008 में रिलीज हुई ‘टशन’ में दिखाई दी थी।
फिल्म में अभिनेत्री सायमी खेर भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। ‘हैवान’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है।