Daadi Ki Shaadi: ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त डोज

Daadi Ki Shaadi:  कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त डोज देखने को मिला। फिल्म का ट्रेलर मस्ती, हंगामे और कॉमेडी से भरपूर है। कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होगी। यह मूवी फैमिली एंटरटेनर के रूप में हंसी का डबल डोज लेकर आ रही है।

‘दादी की शादी’ का ट्रेलर एंटरटेनमेंट से भरपूर है. ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी भी है और ट्विस्ट एंड टर्न भी. इसमें कपिल शर्मा टोनी नाम का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. उनके अपोजिट एक्ट्रेस सादिया खतीब नजर आने वाली हैं. 3 मिनट और 29 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत होती है ऐसे सीन से, जहां पर टोनी के दादा मैचमैकर से कहते हैं कि तीन साल हो गए हैं और मेरे पोते की शादी के लिए एक भी रिश्ता नहीं ढूंढ पाई हो.

उसके बाद टोनी के लिए सादिया खतीब का रिश्ता है. पर उसी समय सादिया की मां भी दोबारा शादी करने का फैसला करती हैं. उनका एक पोता भी है. टोनी के दादा शर्त रख देते हैं कि अगर सादिया की मां ने शादी की, तो फिर टोनी और सादिया की शादी नहीं होगी. उसके बाद कपिल का किरदार यानी टोनी सादिया की मां को शादी करने से कैसे रोकता है, यही फिल्म की कहानी होगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *