Ajay Devgn: फिल्म ‘सिंघम’ के 15 साल पूरे, पोस्ट करने पर अजय देवगन हुए ट्रोल

Ajay Devgn: फिल्म ‘सिंघम’ की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में अभिनेता अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की है, मगर इस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

साल 2011 में फिल्म आई थी ‘सिंघम’। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम की लीड भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। ‘सिंघम’ की एनिवर्सरी पर अजय देवगन ने एक पोस्ट शेयर किया है और फिल्म का आइकॉनिग सीन साझा किया है।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए ‘सिंघम’ का एक सीन साझा किया है। इसके साथ लिखा है, ‘जुलाई का महीना हमारे लिए वाकई बहुत खास है। ‘सिंघम’ के 15 साल पूरे हुए। आगे उन्होंने रोहित शेट्टी को टैग किया है। मगर, उस पोस्ट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

यूजर्स बोले-  ‘असली सिंघम तो जंतर-मंतर पर बैठा है’
अजय देवगन ने जो क्लिप साझा की है, वह सीन उनके और प्रकाश राज के बीच फिल्माया गया है। बता दें कि प्रकाश राज ने इस फिल्म में जयकांत शिकरे की भूमिका निभाई। अजय देवगन के पोस्ट पर नेटिजंस ट्रोल कर रहे हैं। वे लिख रहे हैं, ‘असली सिंघम तो जंतर-मंतर पर बैठा है’। दरअसल, पोस्ट को नीट पेपर को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू हुए छात्र आंदोलन से जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *