Aakhri Sawaal: संजय दत्त पिछली कई फिल्मों में धमाल मचा चुके हैं, अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में भी धमाल मचाने वाले हैं। यह जल्द ही रिलीज होने वाली है, दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, ट्रेलर काफी दमदार है।
ट्रेलर-
2 मिनट 54 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि संजय दत्त एक प्रोफेसर की भूमिका में हैं। वह काफी सुलझे हुए और बातचीत में यकीन रखने वाले व्यक्ति हैं। वहीं दूसरी तरफ समीरा रेड्डी और नमाशी चक्रवर्ती हैं। इन दोनों का ताल्लुक लेफ्ट स है। नमाशी चक्रवर्ती संजय दत्त से देश के कई बड़े मुद्दों को लेकर सवाल पूछते हैं।
ट्रेलर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इसमें महात्मा गांधी की हत्या में RSS की कथित संलिप्तता, बाबरी मस्जिद विध्वंस और इमरजेंसी जैसे संवेदनशील विषयों के बारे में सवाल पूछे गए हैं। ट्रेलर में इन घटनाओं से जुड़े सवालों के जवाब तो नहीं दिए गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म में इन सवालों के जवाब मिलेंगे।
संजय दत्त इस पूरी कहानी के केंद्र में हैं। वह RSS पर लगे आरोपों का जवाब देते हैं। यह फिल्म समीरा रेड्डी की वापसी की गवाह है। ट्रेलर में नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार नजर आए हैं। इसके निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग हैं। इसके निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
SANJAY DUTT: 'AAKHRI SAWAL' TRAILER OUT NOW – 15 MAY 2026 RELEASE… This hard-hitting trailer is sure to spark conversations… #AakhriSawalTrailer was unveiled at an event in #Mumbai.#AakhriSawal features #SanjayDutt, who also produces the film along with #NikhilNanda… The… pic.twitter.com/qFr6ehPjdY
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 8, 2026