Delhi News: दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और शुक्रवार को बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 14 से 16 जून तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री ज्यादा है, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों यानी सीपीसीबी के आकड़ों के अनुसार, आज सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता “मध्यम” श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।