Ketan Agarwal: केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया के माता-पिता का बड़ा बयान

Ketan Agarwal: केतन अग्रवाल हत्याकांड लगातार सुर्खियों में है, महाराष्ट्र के पुणे से सामने आए इस मामले में आरोपी सिया के माता-पिता ने कहा है कि दोष साबित होने पर बेटी को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गत 18 जून को केतन को लोहागढ़ किले से लगभग 350 फीट गहरी खाई में धकेल दिया गया था, पुलिस ने आरोपी सिया के अलावा उसके प्रेमी चेतन को भी गिरफ्तार किया है।

माता-पिता ने क्या कहा-
केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में जांच के बीच मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने घटना पर गहरा सदमा व्यक्त किया है, उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं भी जताई हैं। माता-पिता ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह उनकी बेटी ही क्यों न हो। सिया के पिता प्रवीण गोयल ने केतन की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केतन के परिवार के लिए यह क्षति अकल्पनीय है।

प्रवीण गोयल ने कहा, यह एक बहुत दुखद घटना है, मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। केतन उनके बेटे जैसा था और वे उससे बहुत प्यार करते थे। ऐसा प्यारा, प्रतिभाशाली, अच्छा लड़का, आज हमने उसे खो दिया। एक पिता के रूप में, बेटे को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं होता। कुछ दिन पहले ही सिया का जन्मदिन मनाया गया था और उन्होंने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे।

सिया की मां का बयान-
सिया की मां पूजा गोयल ने भी घटना पर सदमा व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलना चाहिए, चाहे कोई भी जिम्मेदार पाया जाए। पूजा गोयल ने कहा, “जब मैंने इस घटना के बारे में सुना, तो मुझे गहरा सदमा लगा।” उन्होंने सोचा कि ऐसा कैसे हो सकता है। पूजा ने कहा कि केतन का परिवार आज जिस दुख से गुजर रहा है, वह बहुत बड़ा है। उन्हें इससे भी अधिक दर्द है क्योंकि दो परिवार तबाह हो गए हैं।

पूजा गोयल ने कहा कि केतन बहुत अच्छा इन्सान था। यदि इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सजा उनकी बेटी को भी मिलनी चाहिए। पूजा ने कहा, “अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो जिम्मेदार व्यक्ति को उसी जगह से फेंक दिया जाना चाहिए जहां से केतन गिरा था।”

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *