Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान की लैंडिंग के दौरान या उसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई, जिससे एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई।सूत्रों के मुताबिक यह घटना जोरहाट एयरबेस परिसर के भीतर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही एयरबेस पर तैनात फायर ब्रिगेड और आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।रिपोर्टों के अनुसार लैंडिंग के समय विमान में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान विमान को गंभीर नुकसान पहुंचा और वह दो हिस्सों में बंट गया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। विमान नियमित उड़ान पर था और उसमें सवार क्रू तथा अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान जारी करते हुए कहा, “जोरहाट में AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध होने पर आगे अपडेट जारी किया जाएगा।” विमान निर्धारित लैंडिंग स्ट्रिप पर सही ढंग से उतर नहीं पाया था। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और वायुसेना की टीम मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।