Rafting: सशस्त्र सीमा बल 57 वाहिनी द्वारा द्वारा वाइट वाटर राफ्टिंग 2026 तरणी का टनकपुर के बूम में सफल समापन हो गया। एसएसबी के इस साहसिक राफ्टिंग अभियान के समापन अवसर पर एसएसबी के आईजी अमित कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग के बूम घाट पर आयोजित समापन कार्यक्रम में आईजी अमित कुमार सहित एसएसबी अधिकारियों ने जौलजीवी से बूम तक काली नदी में सहायक राफ्टिंग अभियान को पूरा कर पहुंचे 45 सदस्यीय दल का माल्यार्पण कर स्वागत।
एसएसबी दल के नेतृत्व अल्मोड़ा रीजन के एसएसबी डीआईजी द्वारा किया गया।राफ्टिंग अभियान में प्रतिभाग करने वाले सभी एसएसबी जवानों को एसएसबी महानिरीक्षक अमित कुनार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।साथ ही उनके सफल अभियान पर उन्हें शुभकामनाएं दी।समापन अवसर पर एनएचपीसी बनबसा के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य नेपाल एपीएफ फोर्स के अधिकारी आर्मी अधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम समापन अवसर पर एसएसबी के जवानों सहित स्कूली बच्चों ने उत्तराखंड राजस्थान,पंजाब मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों की संस्कृति को परिलक्षित करती सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शमां बांध दिया।
वही सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्षक अमित कुमार ने कहा की एसएसबी जवानों के द्वारा काली नदी में अपने साहसिक राफ्टिंग अभियान को पूरा किया है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य साहसिक खेल को प्रोत्साहित करने के साथ जवानों में नेतृत्व क्षमता उत्साह को बड़ाने के साथ आपदा अवसर के लिए तैयार करना प्रमुख है।उन्होंने इस साहसिक अभियान में पुरुष वर्ग के साथ महिला जवानों द्वारा भी प्रतिभाग कर इस सफल अभियान को पूरा करने पर उन्हें बधाई दी।साथ ही समय समय पर एसएसबी द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाने की बात कही।