Iran: दुश्मनों की ‘सुरक्षा’ छीन ली जानी चाहिए, बोले ईरान के सर्वोच्च नेता

Iran: ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने देशवासियों के नाम नए संदेश में अपने देश के दुश्मनों की ‘‘सुरक्षा’’ छीन लिए जाने का शुक्रवार को आह्वान किया।

खामेनेई ने इजराइल के हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत के बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे गए एक बयान में यह टिप्पणी की।

खामेनेई को सर्वोच्च नेता नामित किए जाने के बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा नहीं गया है। युद्ध के पहले दिन 28 फरवरी को अमेरिका एवं इजराइल के हवाई हमले में सर्वोच्च नेता और मुजतबा खामेनेई के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई (86) मारे गए थे।

मुजतबा खामेनेई को अली खामेनेई के मारे जाने के बाद सर्वोच्च नेता बनाया गया।

अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों ने संकेत दिया है कि युद्ध में मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *