Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने ‘डोंट बी शाय’ का किया ऐलान, बहन शाहीन संग करेंगी प्रोड्यूस

Alia Bhatt:  आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के साथ एक बार फिर निर्माता की भूमिका निभाने की तैयारी कर ली है। इस फिल्म का ऐलान उन्होंने मुंबई में अमेज़न प्राइम वीडियो के 2026 कंटेंट लाइनअप इवेंट के दौरान किया। इस फिल्म को आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म की कहानी श्यामिली “शाय” दास नाम की 20 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानती है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह प्लान्ड है। लेकिन अचानक होने वाली घटनाएं उसकी दुनिया को धीरे-धीरे बिखेरने लगती हैं।

‘डोंट बी शाय’ को आलिया के प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के तहत चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया जाएगा। आलिया और शाहीन भट्ट इसके प्रोड्यूसर हैं, जबकि ग्रीष्मा शाह और विकेश भूटानी सह-निर्माता होंगे। फिल्म का निर्देशन स्रीति मुखर्जी कर रही हैं, जिन्होंने इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले भी लिखा है। वहीं, डायलॉग और अतिरिक्त स्क्रीनप्ले सहज कौर मैनी ने तैयार किए हैं। फिल्म के अक्टूबर 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

इससे पहले आलिया ‘डार्लिंग्स’ और ‘जिगरा’ जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं। अभिनय के मोर्चे पर वह जल्द ही स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *