Lucknow: ईद से पहले लखनऊ के अमीनाबाद बाजार में खरीदारों की भारी भीड़

Lucknow: ईद-उल-फितर से पहले लखनऊ के अमीनबाद बाजार में भारी भीड़ देखी जा रही है, लोग त्योहार की ज़रूरी चीज़ें खरीदने के लिए दुकानों पर उमड़ रहे हैं।

बाजार में त्योहार का माहौल छाया हुआ है, लोग कपड़े, जूते, मिठाइयां और उपहार खरीदने पहुंच रहे हैं।
ग्राहकों का कहना है कि  “माहौल बहुत अच्छा है और मार्किट में भीड़ है आप तो देख ही रहे होंगे और इंशाअल्लाह ईद 20 (तारीख) को नहीं 21 (तारीख) को होगी। उम्मीद ज्यादा 21 की है। तो इसका उत्साह तो है सब लोगों को और इंशाअल्लाह ईद अच्छी रहेगी।”))

पूरे बाजार में, शीर खुरमा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सेवई बेचने वाले स्टॉल हर वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

इसके साथ ही दुकानदारों ने बताया कि  “सबसे ज्यादा जो है मीडियम बिकती है। मीडियम सेवई जो है वो ज्यादा बिकती है। क्योंकि गरीब आदमी भी बना लेता है और ज्यादा जो डिब्बे वाली जो है, वो थोड़ा सा बनाने में लागत ज्यादा आ जाती है वो आदमी नहीं बना पाता है। इसको गरीब से गरीब आदमी बना लेता है। बस ये है।”

ईद-उल-फितर रमज़ान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। भारत में इसे 20 या 21 मार्च को मनाया जा सकता है, जो चांद के दिखने पर निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *