Pantnagar: किसान भाई केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के नायक, बोले सीएम धामी

Pantnagar:  गोविंद बल्लभ पंत कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर मे आयोजित 119 वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी (तीन दिवसीय) का उद्घाटन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया, इसके साथ ही इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किसान मेले में लगे स्टॉलो का निरीक्षण किया और सभागार में उपस्थित जनसमूह क़ो सम्बोधित किया, समारोह में एक दर्जन प्रगतिशील किसानों को प्रगतिशील किसान सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया.. जिसमें 11000-11000 व 5000-5000 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

ऊधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर मे 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी मे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे तथा फीता काटा.. जहां उन्होंने सर्व प्रथम मेले मे लगे स्टॉलो का निरीक्षण किया तथा स्टॉलो पर जानकारी ली.. जिसके बाद यूनिवर्सिटी के हॉल मे संवाद कार्यक्रम मे उपस्थित जनसमूह को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सर्व प्रथम “जय जवान-जय किसान” के उद्घोष से आरम्भ किया..सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगे हैं इस तरह के किसान मेले के आयोजन से किसानों को काफ़ी लाभ मिलता है तथा एक ही जगह नई नई तकनीकी व किसनो के उन्नति के लिए सारी सुविधा मिलती है साथ हीं तकनीकी के लिए सीधे संवाद करने का अवसर मिलता हैं..

किसान इस देश का अन्नदाता है और आपकी मेहनत और समर्पण से देश प्रदेश समृद्ध बनता हैं..देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विसकित भारत के संकल्प मे किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं..किसानों की ताकत से देश आगे बढ़ रहा हैं.. प्रधानमंत्री भी गांव व किसानों को देश कि आत्मा मानते तथा उनकी समृद्धि व खुशहाली सहित उनकी आय को दोगुना करने के लिय हर लगातार कार्य कर रहे हैं कल असम मे जनसमूह को सम्बोधित करते हुए अन्नदाताओ की किसान सम्मान निधि कि 22 वीं किस्त जारी कि गई हैं.. जिसमें 09 लाख से अधिक उत्तराखंड के किसानों को मिली हैं..इसके साथ हीं प्रधानमंत्री व कृषि मत्री द्वारा जंगली जनावरो द्वारा किसनो की फसलों को नुकसान होता तो नुकसान होने पर पहली किस्त 25 करोड़ की राशि जारी की गई हैं…

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे विकासशील कि ओर देश अग्रसर है..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित मे अनेक योजना चल रही है जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा.. किसान सम्मान निधि से किसनो को लाभ मिल रहा है जिसमें उत्तराखण्ड के 9 लाख अन्नदातो को भी इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है… किसान क्रेडिट कार्ड कि लिमिट 3 लाख से बढ़ा कर 5 लाख कि गई है.. किसानों के उत्थान के लिए काम कर रहे है तथा 3 लाख का ऋण बिना ब्याज के किसानों को दिया जा रहा है.. सरकार द्वारा कृषि यंत्रो पर 80 प्रतिशत कि सब्सिडी भी दी जा रही है…

बागबानी जैसे ड्रेगन फ्रूट कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है तथा बागबानी के लिए भी 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है.. फलो के उत्पाद में 2.50 गुना वृद्धि दर्ज हुई हैं..मशरूम के उत्पादन मे देश में उत्तराखंड राज्य 5 वे स्थान पर हैं और शहद उत्पादन में उत्तराखण्ड 08 वें साथ पर आ गया हैं.. मौन पालन और शहद उत्पादन की बहुत अपार संभावना हैं..उन्होंने कहा कि मै खुद एक सैनिक और किसान पुत्र भी हूँ किसनो से संबंधित तमाम प्रकार के कामों को जानने और करने में काफ़ी रूचि रही हैं.. कहा कि जब मै सीएम बना और सीएम आवास में मौन के पांच डिब्बे निकले…फिर अगले साल से मुझे खुद रूचि हुई मैंने 25-30 डब्बे लगाए लिए, जिसमें 03 बार में लगभग 500 किलो शहद निकला… हमारी ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसेड़ /भिक्यासेन के पास सडकोड गांव को गोद लिया हैं आज वह गांव मॉडल बन चुका हैं.. हमने सुगंध की 23 हजार हेक्टेयर खेती को किया जा रहा हैं.. राज्य सरकर किसानों के लिए निरंतर काम कर रही हैं, नहरों से सिंचाई के लिए पूरा मुक्त किया गया हैं..

गेहूं पर 20 रूपये कुंतल का बोनस दिया जा रहा हैं किसानों के लिए गन्ना पर पूर्व में बढ़ोत्तरी कि गई हैं.. उत्तर प्रदेश से 5 रूपये बढ़ाये गए हैं.. हमारे प्रदेश की भागोलिक परिस्थिति हैं उसके अनुसार हमें नई योजना बनानी पड़ती हैं.. 1200 करोड़ की लागत से सेव की नीति लागू की हैं… हमारी सरकार भी किसानों की आय में वृद्धि करने को लेकर देश भर में पहला स्थान पाया हैं.. हम किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं आज देश को ऐसा नेतृत्व मिला हैं जिसने अन्नदाता को सबसे ऊपर रखा हैं.. पहले की सरकारों मे किसानों के लिए काम नहीं किया तथा खुद एक प्रधानमंत्री ने माना की किसानों को एक रूपये डाला जाता था तो आते सिर्फ किसानों को 25 पैसा मिलता हैं तथा 85 पैसे बिचौली खा जाते थे.. लेकिन हमारी सरकार ने पैसे सीधे किसानों के खाते में डालने का काम किया हैं… सरकार हमेशा किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर ख़डी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *