Vadh 2: ‘वध 2’ से वापसी के लिए तैयार संजय मिश्रा और नीना गुप्ता, कहा- सीक्वल बनेगा कभी सोचा नहीं था

Vadh 2: फिल्म ‘वध 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है, और यह दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले ही, इसका पहला ट्रेलर 27 जनवरी को सामने आया। इसने फिल्म को लेकर प्रशंसकों की बेताबी को थोड़ा और बढ़ा दिया। 2022 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म वध के सीक्वल में कलाकार संजय मिश्रा और नीना गुप्ता निर्देशक जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में दमदार अंदाज में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स लेकर आई है। ये वही टीम जिसकी वजह से फिल्म अपनी बेहतरीन छाप छोड़ पाई थी।

‘वध 2’ की खासियत सिर्फ यह नहीं है कि यह एक सीक्वल है। बल्कि इसकी कहानी की निरंतरता, भावुकता और कलाकार इसे खास बनाते हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि वध को एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में आगे बढ़ते देखना बेहद खास अनुभव है। नीना गुप्ता का मानना है कि दर्शकों ने फिल्म वध के लिए जो प्यार दिखाया, उससे सीक्वल और भी ज्यादा सार्थक हो गया।

संजय मिश्रा के लिए, यह सीक्वल एक तरह का पुनरावलोकन है जो काव्यात्मक, भावनात्मक और अप्रत्याशित है। संजय मिश्रा ने एक रोचक तथ्य का भी खुलासा किया। उनके मुताबिक वध का मूल टाइटल ग्वालियर था। ये उस शहर के नाम पर रखा गया था जहां इसकी शूटिंग हुई थी।

संजय मिश्रा मानते हैं कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि फिल्म वध लोगों के दिलों को इतनी गहराई से छू लेगी या इसका सीक्वल भी बनेगा। दमदार कहानी, अनुभवी कलाकारों के शानदार प्रदर्शन और एक बढ़ती हुई फ्रैंचाइज़ी के वादे के साथ, वध 2 आने वाले वक्त में सबसे दिलचस्प फिल्मों में से एक बनने जा रही है और अगर फिल्म के कलाकारों की माने तो ये कहानी तो अभी शुरू ही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *