Gaza: कई महीनों तक बंद रहने के बाद रफाह बॉर्डर क्रॉसिंग फिर से खुल गई है। इससे गाजा पट्टी में रहने वाले फिलिस्तीनियों को बाहरी दुनिया से जुड़ने का एक अहम जरिया मिल गया है।
मई 2024 में इजराइली सेना ने रफाह क्रॉसिंग पर कब्जा कर लिया था। तब से ये सीमावर्ती क्षेत्र बंद था। ये सख्त प्रतिबंधों के तहत संचालित हो रहा है, जिसमें केवल सीमित संख्या में घायल और बीमार फिलिस्तीनियों को ही हर दिन बाहर निकलने की अनुमति दी जाती है।
चिकित्सा सहायता, यात्रा और व्यापार के लिए रफाह बेहद महत्वपूर्ण है। दो साल से जारी इजराइल-हमास संघर्ष की वजह से भोजन, ईंधन और दवाओं की गंभीर कमी से जूझ रहे इस तबाह क्षेत्र में मदद पहुंचाने के लिए भी यह महत्वपूर्ण है।
रफाह क्रॉसिंग दोबारा खुलने से इजराइल-हमास युद्धविराम में प्रगति का संकेत मिलता है। हालांकि गाजा के भविष्य और पुनर्निर्माण को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।