Dehradun: हैवान बना शादीशुदा युवक, चापड़ से युवती की हत्या

Dehradun: एकतरफा प्रेम में शादीशुदा युवक ने चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर युवती की हत्या कर दी, शहर के पलटन बाजार में दिनदहाड़े हुई खाैफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। लोग हत्या का मंजर देखकर डरे हुए और गुस्से में हैं, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हत्याकांड ने लोगों को हैरत में डाल दिया।

एकतरफा प्रेम में शादीशुदा युवक ने चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर युवती की हत्या कर दी। शहर के पलटन बाजार में दिनदहाड़े हुई खाैफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक चापड़ लहराते हुए माैके से फरार हो गया। पुलिस ने एक घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया।

घटनाक्रम के अनुसार गोविंदगढ़ निवासी गुंजन पलटन बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। बाजार में ही एक अन्य दुकान पर आरोपी युवक आकाश कुमार भी कार्य करता था। दोनों एक दूसरे को पिछले तीन साल से जानते थे, इस कारण अच्छी दोस्ती थी। जब गुंजन को युवक के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो वह किनारा करने लगी। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी युवक पीछा छोड़ने को तैयार नहीं था। इस कारण पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद गुंजन के परिजनों ने 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दी थी

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में गुनाह कबूल किया है। घटना स्थल से फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *