India-US Trade Deal: अमेरिका से ट्रेड डील, ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ लंबे समय से चल रही ट्रेड डील से जुड़ी बातचीत पर बड़ा अपडेट आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसको लेकर संकेत दिया है. उन्होंने भारत के साथ डील को लेकर सहमति जताई है, साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से कॉल पर बात की, जिसके बाद पूरा ट्रेड का समीकरण ही बदल गया.

जिस अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ और 25 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था. यानी कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया था. अब उसी अमेरिका ने पीएम मोदी से बात करने के बाद उसे कम करके सिर्फ और सिर्फ 18 प्रतिशत कर दिया है. जो कि चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना में भी कम है.

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता लागू होने के बाद भारत अब पड़ोसी देशों के मुकाबले कम टैरिफ देने वालों की सूची में आ गया है। 18 फीसदी टैरिफ के साथ भारत अब चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से बेहतर स्थिति में आ गया है और अमेरिका के प्रमुख सहयोगियों के करीब पहुंच गया है.

अमेरिका पहले भारत पर कुल 50 फीसदी शुल्क लगता था। इसमें 25% पारस्परिक टैरिफ और 25% अतिरिक्त टैरिफ शामिल था, जो भारत की तरफ रूसी तेल खरीदने पर लगाई गई थी। अब नए समझौते के तहत अमेरिका ने रूसी तेल से जुड़ी अतिरिक्त 25 फीसदी कर हटा दिया है। अब सिर्फ संशोधित पारस्परिक टैरिफ लागू रहेगा, जिससे कुल दर 18 फीसदी रह गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि भारत के साथ बातचीत सम्मानजनक रही। उन्होंने दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी तेल की खरीद कम करने और अमेरिका (और संभवतः वेनेजुएला) से तेल खरीद बढ़ाने पर सहमति जताई है। ट्रंप का कहना है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने हाल के महीनों में रूस से तेल आयात घटाया है और जनवरी में यह करीब 12 लाख बैरल प्रतिदिन रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *