Jammu Kashmir: केंद्रीय बजट में रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने का ऐलान, लोगों ने किया स्वागत

Jammu Kashmir: पेश किए गए केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यावरण अनुकूल ट्रेकिंग और हाइकिंग को बढ़ावा देने का ऐलान किया है। इसके बाद जम्मू कश्मीर के पर्यटन हब भद्रवाह में उत्साह की लहर है।

भद्रवाह घाटी, अपनी समृद्ध वनस्पति, जीवों और मनमोहक नजारों के लिए जानी जाती है। ये जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां रोमांच और पर्यावरण संबंधी पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि अब संवेदनशील पहाड़ी इलाके में भी सैलानी सुरक्षित वातारण में जिम्मेदारी के साथ रोमांचक पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे।

बजट ने टूर गाइडों को भी पहचान दिलाई है, जो रोमांचक पर्यटन में सैलानियों के अनुभव और सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होने के बावजूद, अक्सर नजरअंदाज कर दिये जाते हैं। भद्रवाह के पर्यटन उद्योग को उम्मीद है कि बजट की घोषणाओं से इस क्षेत्र में स्थिर विकास होगा, रोजगार पैदा होंगे और वैश्विक स्तर के रोमांचक पर्यटन का एक नया दौर शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *