Budget 2026: बजट में Bio‑Pharma सेक्टर को मजबूती, तीन नए NIPERs की घोषणा

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट पेश कर रही हैं. केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश की विकास यात्रा, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और जनता के विश्वास को केंद्र में रखते हुए अपना भाषण शुरू किया. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अब ‘विकसित भारत’ की दिशा में विश्वास से भरे कदम आगे बढ़ा रहा है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी.

बजट 2026 को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फार्मा और बायो‑टेक सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किए:

1. Bio‑Pharma सेक्टर को मजबूती

अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये बायो‑फार्मा सेक्टर के विकास पर खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य रिसर्च, इनोवेशन, वैक्सीन डेवलपमेंट और एडवांस्ड थैरेपीज़ को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है.

2. शिक्षा और रिसर्च के लिए नई संस्थाएं

फार्मास्युटिकल शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए तीन नए राष्ट्रीय NIPERs (National Institutes of Pharmaceutical Education and Research) स्थापित किए जाएंगे. इससे गुणवत्तापूर्ण स्किलिंग, अत्याधुनिक लैब सुविधाएं और ग्लोबल टैलेंट तैयार करने में मदद मिलेगी.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘आत्मनिर्भरता को मार्गदर्शक सिद्धांत मानते हुए, हमने घरेलू विनिर्माण क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण किया है और आयात पर निर्भरता को कम किया है. साथ ही, हमने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर कदम से नागरिकों को लाभ मिले. हमने रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, घरेलू क्रय शक्ति और लोगों को सार्वभौमिक सेवाएं प्रदान करने के लिए सुधार कार्य किए हैं. इन उपायों से लगभग 7% की उच्च विकास दर प्राप्त हुई है और गरीबी कम करने तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में हमें महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद मिली है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *