Jammu: सिंधु जल संधि के तहत जम्मू कश्मीर में दो पनबिजली परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल एक्सपर्ट के साथ जम्मू पहुंचा, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को देखते हुए जम्मू के होटल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
1960 की संधि में विवादों के निपटारे का प्रावधान था, इसी के तहत पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल आया है। पाकिस्तान टीम का दौरान पांच साल बाद हो रहा है। भारत और पाकिस्तान ने नौ साल तक बातचीत के बाद इंडस वाटर ट्रीटी (आईडब्ल्यूटी) पर दस्तखत किए थे। संधि पर वर्ल्ड बैंक ने भी दस्तखत किया था, इसमें दोनों देशों से होकर बहने वाली नदियों के पानी के इस्तेमाल की जानकारी शेयर करने का करार था।
अंतिम बार पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने जनवरी 2019 में पाकल दुल और लोअर कलनाई हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया था। इसके बाद अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया और निरीक्षण नहीं हुए, अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल चिनाब घाटी में किशनगंगा और रतले हाइड्रोलिक प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेगा।