आज श्री बदरीनाथ धाम के पास माणा गांव में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिलायंस 4 जी टावर के उद्घघाटन के साथ 4-जी सेवा शुरू हो गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4 जी सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय वर्चुअली मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 4 जी सेवा से तीर्थयात्रियों देश की सुरक्षा में तैनात सैन्यबलों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। 4700 से अधिक रिलायंस जियो टावरों से उत्तराखंड के हजारों गांवों को कनेक्टिविटी सुविधा मिल रही है। बदरीनाथ मंदिर तथा केदारनाथ मंदिर को रिलायंस जियो द्वारा डेडीकेटेड कनेक्टीविटी लाईने उपलब्ध करायी गयी है। साल 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो ने 4 -जी कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है। जिससे चारधाम यात्रियों तथा श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों को सुविधा मिली है। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र रिलायंस जियो उत्तराखंड में रिलायंस जियो 5- जी सेवा शुरू करने हेतु आगे आयेगा . रिलायंस 4 जी सेवा के उदघाटन समारोह के अवसर पर वर्चुअली संबोधन में बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर समिति श्री बदरीनाथ धाम में रिलायंस 4-जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का धन्यवाद प्रेषित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में डिजिटल देव भूमि का सपना साकार हो रहा है। रिलायंस जियो द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 4 -जी कनैक्टिविटी सुविधा प्रदान की है।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.