नमिता बिष्ट
दुनिया में हर कोई चाहता है कि वो जल्दी ही बैंक में इतनी सेविंग कर ले कि उसकी आगे की ज़िंदगी आराम से कट जाए। ज्यादातर लोगों का टार्गेट 60 साल से पहले इतना सब कुछ करके रिटायर होने का होता है। हालांकि आम तौर पर रिटायरमेंट की उम्र साठ से पैंसठ साल तक होती है। लेकिन हम आज आपको ऐसी ही एक युवा लड़की के बारे में बता रहे हैं, जिसने सेविंग और निवेश के टिप्स अपनाकर महज 30 की उम्र से पहले ही इतने पैसे इकट्ठा कर लिए हैं कि वो अब आराम से जिंदगी बिताने के लिए रिटायरमेंट की प्लानिंग में जुट गई है।
29 साल की उम्र में केटी टी बनी करोड़पति
जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिका के लॉस एंजेलिस की रहने वाली केटी टी की… केटी ने अपने फाइनेंशियल प्लानिंग के ज़रिये 29 साल की उम्र में करीब 7 करोड़ रुपये का फंड जुटा लिया है और अब रिटायरमेंट की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। उन्होंने एक रिटायर अर्ली कम्यूनिटी के ज़रिये सेविंग्स के आइडिया लिए और उससे अपना बैंक बैलेंस बढ़ाया है।
केटी के मुताबिक बचत के ज़रूरी टिप्स
इंवेस्टमेंट और सेविंग के ज़रिये अमीर बनी केटी की स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अगर आप भी जल्दी रिटायरमेंट चाहते हैं और सुकून की जिंदगी जीना चाहते है तो केटी के मुताबिक बचत के ज़रूरी टिप्स अपना सकते हैं…….
पहला टिप्स––
केटी के मुताबिक उन्होंने सेविंग के बारे में जब से सोचा, तब से ही अनावश्यक खर्चे कम कर दिए। वे महंगे जिम, सैलून और आईलैशेज़ पर 50 हज़ार से ज्यादा रुपये खर्च करती थीं, जिसे उन्होंने काट दिया। वे पूरे साल में सिर्फ ज़रूरी चीज़ों के लिए ही खर्च करती हैं और सुख-सुविधा पर पैसे फेंकना बंद कर चुकी हैं।
दूसरी टिप्स—
बैंक बैलेंस बढ़ाना है तो केटी के मुताबिक सिर्फ सेविंग से काम नहीं चलेगा। आपको इंवेस्टमेंट पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने रिटायरमेंट अकाउंट, इंडेक्स फंड और हेल्थ सेविंग अकाउंट में अपने पैसों का निवेश किया और फायदा हासिल किया।
तीसरी टिप्स—
केटी का कहना है कि पैसे बचाने से ही बचते हैं। ऐसे में वे अलग रहने के बजाय अपने माता-पिता के साथ घर पर रहती हैं, ताकि उनके किराये के पैसे बच जाएं। वे लोगों को सलाह देती हैं कि अगर किराया बच सके तो इसे बचाकर सेव करना चाहिए।
चौथी टिप्स—
केटी का मानना है कि वे सेविंग जमकर करती हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि वे पार्टी नहीं करतीं। वे अपने दोस्तों के साथ अपनी छोटी-छोटी सक्सेस को एंजॉय करती हैं और घूमती-फिरती हैं। इनकम का 80 फीसदी हिस्सा बचाने के बाद वे 20 फीसदी हिस्से से दोस्तों के साथ वक्त बिताती हैं और अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाती हैं।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.