Badrinath: बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे की होगी विस्तृत जांच, CM धामी ने दिए आदेश

Badrinath:  बद्रीनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों और इसके पीछे की संभावित वजहों का विस्तृत आकलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के हर पहलू की जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर सभी मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और इस कठिन समय में उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *