JIO IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 21 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इसके साथ ही, ये मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।
बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर 1,358 रुपये पर ट्रेड करना शुरू हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस से 21.36 प्रतिशत अधिक है। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 12,50,586.39 करोड़ रुपये रहा। बाद में ये शेयर बीएसई पर 1,357.45 रुपये और एनएसई पर 1,358.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) बंद हो गया। इसमें पेश किए गए शेयरों के मुकाबले 22.19 गुना बोलियां मिलीं। पब्लिक इश्यू और एंकर इन्वेस्टर प्लेसमेंट को मिलाकर कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई और आवेदनों की संख्या 1.39 करोड़ तक पहुंच गई, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।
ये आईपीओ पूरी तरह से 27 करोड़ नए शेयरों का इश्यू था, जिसमें प्रति शेयर कीमत 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तय की गई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज 16 लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यूएशन के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।
पब्लिक इश्यू से पहले 19 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स ने 212 एंकर निवेशकों से लगभग 8,110 करोड़ रुपये जुटाए। इसके तहत 1,119 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर आवंटित किए गए, जो कि प्राइस बैंड का सर्वाधिक स्तर था। पिछले हफ्ते बुधवार को आईपीओ के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का इश्यू 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। ये भारत में सबसे तेजी से सब्सक्राइब होने वाला मेगा पब्लिक इश्यू बन गया।
जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस की 66.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने 21 अक्टूबर को अपना आईपीओ लॉन्च किया।ये इश्यू 23 अक्टूबर को बंद हुआ।