iphone 18: बॉलीवुड सितारे अक्सर नए ट्रेंड सेट करते हैं। फैंस उनके कपड़े और उनकी तरफ से बनाए गए ट्रेंड्ज को फॉलो करते हैं। इन सेलेब्स के पास फोन से लेकर कार तक लग्जरी होते हैं। इस बीच आज भारत में एप्पल के नए आईफोन की सेल शुरू हुई। कई सेलेब्स ने नए फोन खरीदे हैं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
जेनेलिया देशमुख
रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया देशमुख ने आईफोन 18 प्रो सीरीज का बरगंडी रंग का फोन पसंद किया है। उनके हाथ में लेटेस्ट फोन है। वह काफी खुश लग रही हैं।
विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल शुक्रवार को मुंबई के एक एप्पल स्टोर पर नजर आए। यहां उन्होंने आधिकारिक तौर पर बिक्री शुरू होने पर नया लॉन्च हुआ आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा। विक्की कौशल ने नए फोन से सेल्फी ली।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने आईफोन 18 प्रो सीरीज का बरगंडी रंग का फोन लिया है। लेटेस्ट फोन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा ‘हाथ में और साथ में।’