Yami Gautam: अभिनेत्री यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ रिलीज डेट हुई अनाउंस

Yami Gautam:  निर्माताओं ने घोषणा की कि अभिनेत्री यामी गौतम धर की आने वाली फैंटेसी-फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘नई नवेली’ दशहरे के मौके पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो के बैनर तले बनी इस फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म का म्यूजिक जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

मेरठ पर आधारित ‘नई नवेली’ एक ऐसी आदर्श दुल्हन (यामी) की कहानी है जो एक अस्त-व्यस्त घर को स्वर्ग जैसा बना देती है, लेकिन तभी उसके देवर को शक होता है कि उसकी आदर्श भाभी असल में एक डायन हो सकती है। मेकर्स ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि ये फिल्म फैंटेसी, ह्यूमर और फैमिली ड्रामा का ऐसा मिश्रण है जो त्योहारों के मौसम में दर्शकों को एक साथ लाएगा।

फिल्ममेकर आनंद एल. राय ने ‘कलर येलो’ के जरिए इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। उन्होंने कहा कि फैमिली डायनामिक्स, फैंटेसी, ह्यूमर और एडवेंचर का अनोखा कॉम्बिनेशन ही उन्हें इस प्रोजेक्ट की ओर खींच लाया। उन्होंने कहा, ” ‘नई नवेली’ एक ऐसी कहानी है जो हर मोड़ पर आपको हैरान करती है। जब मैंने और हिमांशु ने पहली बार इस कहानी पर चर्चा की, तो हम तुरंत इसके अनोखे अंदाज से प्रभावित हुए, जिसमें फैंटेसी, ह्यूमर और एडवेंचर से भरे अनुभव के लिए परिवारों को एक साथ लाया जाता है।”

उन्होंने कहा, “यामी गौतम धर इसके लिए स्वाभाविक पसंद थीं, क्योंकि वो इस किरदार के लिए जरूरी अपनापन और शरारत बखूबी लाती हैं।” ये अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो के बीच एक साथ मिलकर बनाई गई फिल्म है।

प्राइम वीडियो इंडिया और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज में एसवीओडी ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने कहा कि टीम को लगा कि दशहरा इस फिल्म के रिलीज के लिए सबसे सही समय है। उन्होंने कहा, “जब हमने ‘नई नवेली’ को आखिरकार आकार लेते देखा, तो हमें तुरंत और एक साथ ये एहसास हुआ कि ये दशहरे के लिए बनी फिल्म है। कोई दूसरी तारीख इसके साथ न्याय नहीं कर पाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *