Tamil Idol: संगीतकार ए. आर. रहमान ने सोनी विझा के साथ मिलकर ‘तमिल आइडल’ नामक एक कार्यक्रम शुरू किया है, जो तमिलनाडु के उभरते गायकों को मंच प्रदान करेगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रहमान के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु की अगली असाधारण गायन प्रतिभा को खोजना, उसे पहचान दिलाना और निखारना है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिभागी सोनी लिव ऐप पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मंच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की, जिसमें एक प्रचार वीडियो भी शामिल था।
पोस्ट के साथ लिखा था, “अपनी आवाज को भारत के सबसे बड़े गायन मंच तक पहुंचने का मौका दें। हमारे अपने ‘इसै पुयल’ ए. आर. रहमान पहली बार तमिल आइडल की तलाश में निकल रहे है तमिल आइडल जल्द ही सोनी और सोनी लिव पर”।
Let your voice find its way to India’s biggest singing stage 🎙️
Our very own Isai Puyal, @arrahman, sets out to discover the first-ever Tamil Idol 👏🏾
Tamil Idol – Coming soon on @sony_vizha & Sony LIV.#TamilIdol #SonyVizha #ARRahman #SonyMusicSouth #SonyLIVTamil pic.twitter.com/Q131wAkiMs
— Sony LIV Tamil (@SonylivTam) August 17, 2026