Apple farmers: सेब किसानों के लिए नई उम्मीदें जगा रही सघन बागवानी तकनीक, कई गुना ज्यादा मुनाफा

Apple farmers: गांदरबल में सेब के पेड़ों की करीने से लगाई गई कतारें एक खामोश बदलाव का संकेत दे रही हैं। जम्मू कश्मीर के इस जिले में सेब उगाने के तरीके को ‘हाई-डेंसिटी’ यानी सघन बागान बदल रहे हैं।

वाकुरा गांव में बागवान तेजी से सघन बागवानी तकनीक को अपना रहे हैं। उनका कहना है कि सेब की पारंपरिक खेती के मुकाबले इससे ज्यादा पैदावार, बेहतर गुणवत्ता के फल और ज्यादा मुनाफा मिल रहा है।

कुछ बागान मालिकों का मानना ​​है कि सघन बागवानी तकनीक से खेती करने से कश्मीर में उगाए जाने वाले सेबों को प्रीमियम यूरोपीय उत्पादों से मुकाबला करने में मदद मिलेगी। गांदरबल में बागवानी आजीविका का एक अहम जरिया है। इस जिले के बागवानों को उम्मीद है कि लगातार तकनीकी मदद और वैज्ञानिक तरीके से बागों के प्रबंधन से इलाके के सेब उद्योग को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *